संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। इंटर जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत वीरवार को लड़कियों के अंडर-14 में हुए बैडमिंटन के सेमीफाइनल में जम्मू और भलवाल को हरा कर फाइनल में जगह पक्की की। अंडर-17 में गांधीनगर और सतवारी ने सेमीफाइनल के मुकाबले जीते। एमए स्टेडियम के इंडोर हाल में सभी आयुवर्ग में लड़कियों के बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मुकाबले हुए।
अंडर-14 में बैडमिंटन के दो सेमीफाइनल खेले गए। पहला मुकाबला जम्मू और सतवारी के बीच हुआ, जिसमें जम्मू ने सतवारी को 2-0 के सेट से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में भलवाल ने बिश्नाह को 2-0 से हराया। अंडर-17 बैडमिंटन के पहले सेमीफाइनल में गांधीनगर ने आरएस पुरा को 2-0 और दूसरे में सतवारी ने जम्मू को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी के निदेशक सुभाष चंदर छिब्बर के संरक्षण में संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सूरम चंद शर्मा के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की समग्र देखरेख में किया जा रहा है। सभी चौदह जोन के लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन करना है।