फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्जीय नशा तस्कर पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने नशा अंतर्राज्जीय नशा तस्कर को दबोचा है। जिनके पास से भारी मात्रा में भुक्की बरामद की गई है। कश्मीर से आई बड़ी खेप को झज्जर कोटली पुलिस ने बरामद किया है। यह भुक्की देश के अन्य हिस्सों में स्पलाई होनी थी। यह भुक्की एक ट्रक से बरामद हुई है। जिसमें सेब की पेटियां लदी गई थीं। पेटियों के बीच इन्हें छुपाकर रखा गया था। डीएसपी मोहन लाल और एसएचओ राजेश खजुरिया ने सुकेतर के पास नाका लगाया। यहां कश्मीर से आ रहे पंजाब नंबर के ट्रक पीबी35एन 9367 को चेकिंग के लिए रोका गया। ट्रक नाके कुछ मीटर आगे जाकर रुका। यहां ट्रक चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूरी पर जाने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो देखा कि सेब की पेटियों में भुक्की छुपाकर रखी गई थी। चालक की पहचान संजीव कुमार निवासी तैपुर जालंधर के रूप में हुई है। कुल 1430 किलो भुक्की बरामद की गई। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी मोहन लाल का कहना है कि इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें