दो दिवसीय अंतरराज्यीय खेल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते । संवाद।
जम्मू। कौशल एवं उद्यमिता क्षेत्रीय निदेशालय जम्मू-कश्मीर व लद्दाख राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला) जम्मू के सहयोग से दो दिवसीय अंतरराज्यीय बैडमिंटन प्रतियोगिता करवा रहा है। एमए स्टेडियम के इनडोर हॉल में शुक्रवार को प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें एनएसटीआई(डब्ल्यू) जम्मू, एनएसटीआई(डब्ल्यू) शिमला और एनएसटीआई(डब्ल्यू) मोहाली की टीमों ने भाग लिया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्रों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आरडीएसडीई पंजाब के क्षेत्रीय निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल अरोड़ा ने किया। संवाद
दो दिवसीय अंतरराज्यीय खेल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते । संवाद।
दो दिवसीय अंतरराज्यीय खेल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते । संवाद।