जम्मू विश्वविद्यालय इंटर डिसिप्लिनरी स्टडीज में स्नातक कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। चार साल का डिग्री कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के तहत शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम देश में अपनी तरह का अनूठा है और जम्मू विश्वविद्यालय स्नातक स्तर पर शुरू करने की परिकल्पना कर रहा है। यह एक अनूठा अवसर होगा, जहां छात्रों को अपने पाठ्यक्रम को आकार देने का अवसर मिलेगा।
जम्मू विश्वविद्यालय में इस कार्यक्रम को शुरू करने को लेकर जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद अध्यक्ष प्रो. दिनेश सिंह ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार और जेयू के कुलपति प्रो. उमेश राय के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान प्रो. दिनेश सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को बड़े अवसर देगा।
छात्रों अनुसंधान और विश्लेषणात्मक सोच विकसित होगी और अपने चुने हुए करियर में सफलता के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से परिचित होने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्कृति को पुनर्जीवित करने का सही समय है क्योंकि एल्गोरिथम सोच भारतीय समाज के डीएनए का हिस्सा रही है, जो समय के साथ औपनिवेशिक शासन के तहत खो गई और पारंपरिक शिक्षा को मिटाने का हर प्रयास किया गया।