जम्मू विवि आयोजित अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता में कैरम का मुकाबला खेलते प्रतिभागी
- जम्मू विश्वविद्यालय कैंपस खेल समिति ने किया टूर्नामेंट का आयोजन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में कर्मचारियों के लिए पुरुष व महिला वर्ग में अंतर-विभागीय खेल टूर्नामेंट का मंगलवार को आगाज हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में टेबल-टेनिस, कैरम, शतरंज और बैडमिंटन में मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय की कैंपस खेल समिति द्वारा किया गया।
कैरम प्रतियोगिता में टिंकू शर्मा ने इंजीनियर राजेश कुमार को 1-0 से हराया जबकि विशाल सूदन ने सुनील कुमार को 2-0 से हराया, गुरशरण सिंह ने पंकज गुप्ता को 1-0 से हराया, निखिल शर्मा ने डॉ. संदीप आर्य को 1-0 से हराया। इसके अलाव अन्य मुकाबले भी शानदार रहे। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग दीपक बडयाल ने प्रिंस प्रताप सिंह को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में कोमल बख्शी ने सुनीता वडेरा को 2-0 से हराया।
बैडमिंटन पुरुष वर्ग में 11 मुकाबले खेले गए। इसमें टिंकू कुमार ने राजेश शर्मा को 2-0 से हराया। निरंजन सिंह चाढ़क ने नीरज भारद्वाज को 2-0 से हराया। पुशमिंदर सिंह ने सुनील कुमार को 2-1 से हराया। अन्य मुकाबले भी रोमांचक रहे। महिला वर्ग के मुकाबलों में पिंकी बजाज ने रिया बजराल को 2-0 से हराया। वहीं पूजा मन्हास ने जसवीर कौर को 2-0, सोनिका शर्मा ने नीरू गुप्ता को 2-0, दीपिका सिंह ने पिंकी बजाज को 2-0 से हराया।
इसके अलावा कैरम और चेस में मुकाबले खेले गए। कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष और जम्मू विश्वविद्यालय खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने अंतर-विभागीय टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। ब्यूरो