संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राजकीय महिला कॉलेज परेड 37 अंक के साथ अंतर कॉलेज महिला फेंसिंग चैंपियनशिप की ओवरऑल विजेता बना। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय द्वारा यूनिवर्सिटी फेंसिंग हाल में प्रतियोगिता हुई।
वीरवार को मुकाबलों में एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में जम्मू कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की गजल सुरीन, जीसीडब्ल्यू परेड की अपशा गुलज़ार, जीडीसी रियासी की पलक भारती और जीडीसी कटरा की मनीषा केसर, सेबर व्यक्तिगत में जीसीडब्ल्यू परेड की मोक्षिका राणा, जीडीसी रियासी की पलक भारती, जीसीडब्ल्यू परेड की हरलीन कौर और जीडीसी रियासी की स्नेहा शर्मा व फॉइल व्यक्तिगत स्पर्धा में जीसीडब्ल्यू परेड की अपूर्वा ने स्वर्ण, जीडीसी रियासी की प्रीति देवी ने रजत, अंजली देवी और जीसीडब्ल्यू परेड की रूद्राक्षी ने कांस्य पदक जीता।
सेबर टीम में जीसीडब्ल्यू परेड की टीम ने स्वर्ण, जीडीसी रियासी ने रजत और जीडीसी कटरा ने कांस्य पदक जीता। फॉइल टीम स्पर्धा में जीडीसी रियासी की अंजलि देवी, निंदिया ठाकुर, सिमरन देवी और प्रीति देवी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जीसीडब्ल्यू परेड को रजत और कांस्य जीडीसी कटरा ने जीता।
जेयू के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने विजेताओं को पदक और जीसीडब्ल्यू परेड टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी से सम्मानित किया। मैचों का संचालन अजय कुमार, वीर सग्राम सिंह, मनिंदर पाल सिंह, आदर्श सलाथिया, रंचन सबरवाल, जावेद अहमद चौधरी और सदर पीडी सिंह ने किया।
एसपीएमआर कॉलेज ने जीती इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप
जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी की ओर से गवर्नमेंट एमएएम कॉलेज में वीरवार को इंटर कॉलेज महिला बैडमिंटन चैंपियनशिप करवाई। एसपीएमआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स की महिला बैडमिंटन टीम ने खिताब अपने नाम किया। ऐना गुप्ता, जाह्नवी मेहरा, महक रैना, अर्शप्रीत कौर और सुरभि मन्हास की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. सुरिंदर कुमार, संयोजक खेल प्रो. शफकत जहांगीर, प्रो. हरप्रीत कौर, प्रो. शिप्रा गुप्ता और प्रो. अपफान अली ने टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संवाद