-नियम तोड़ा तो आटोमेटिक कैमरों में होंगे कैद, कटेगा ई चालान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पूर्ण रूप से लागू होगा। सोमवार 10 जून को शहर के सभी 44 जंक्शनों पर यह सिस्टम प्रभावी होगा। इनको पूरी तरह से तैयार कर नगर निगम में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।
यह सिस्टम स्वचालित नंबर प्लेट पहचान, लाल बत्ती उल्लंघन का पता लगाने, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग, गलत पार्किंग आदि पर शिकंजा कसने में मदद करेगा। जंक्शनों पर लगे आटोमेटिक कैमरे उल्लंघन को कैद कर लेंगे। कंट्रोल रूम में बैठकर नजर रखी जा सकेगी। इन कैमरों की मदद से 24 घंटे वाहनों की हलचल पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही ई चालान करने में भी आसानी होगी। चालान के उचित सबूत उपलब्ध होंगे। सभी प्रकार के मोटर चालकों को यातायात नियमों और विनियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है ताकि उल्लंघन के लिए मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दंड से बचा जा सके। लोगों को सतर्क रहने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
शहर के इन जंक्शन पर इंस्टाल है सिस्टम
बिक्रम चौक, गुज्जर नगर, रेलवे, पनामा चौक, अंबफला, जानीपुर मेन स्टॉप, हाई कार्ट, इंदिरा चौक, लाइब्रेरी चौक कच्ची छावनी, वाल्मीकि चौक, आरबीआई चौक, गुरुद्वारा साहिब फतेह सिंह, ग्रीन बेल्ट पार्क, आरएसपुरा एयरपोर्ट जंक्शन, फोर्थ ब्रीज बीसी रोड, साइंस कॉलेज, ज्यूल, डोगरा चौक, पंजतीर्थी, परेड, डीसी ऑफिस, नई बस्ती, सतवारी, बख्शी नगर, गोल पुली, विवेकानंद चौक, सीपीओ चौक, शकुंतला, शालामार, रघुनाथ चौक, लास्ट मोड़, गोल मार्केट, बाहु प्लाजा,गु म्मट, एशिया चौक, रेलवे ब्रिज, रेजीडेंसी रोड और शक्ति नगर में कैमरे बंद हो चुके हैं। इस कारण इन स्थानों पर अपराध बढ़ सकता है।