संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। शक्ति उदयघोश फाउंडेशन की तरफ से निकाली गई नशा मुक्त बाइक रैली शनिवार देर शाम ज्यौड़ियां पहुंची, जहां क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रैली में शामिल सभी युवाओं और युवतियों ने क्षेत्र के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
बता दें कि रैली में शामिल युवाओं और युवतियों का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती युवाओं को नशे से दूर रखना है।