फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में ड्यूटी पर शराब पीता मिला चौकी इंचार्ज, मेडिकल के बाद किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया थाना की बॉर्डर पुलिस चौकी आल्हा के प्रभारी रेहम दीन को ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने और सोशल मीडिया पर शराब पीने की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुहागपुर के रहने वाले सुरेश पाल सैनी दुर्घटना से संबंधित एफआईआर की कॉपी लेने के लिए आल्हा चौकी में गए थे। उसने संतरी से चौकी प्रभारी से मिलने के लिए कहा तो उसने बताया कि साहब अंदर व्यस्त हैं, कुछ समय तक इंतजार करो। संतरी के कहने पर सुरेश पाल सैनी एक घंटे तक चौकी इंचार्ज से मिलने का इंतजार करता रहा। संतरी की तरफ से मिलने का स्पष्ट नहीं बताने के बाद उसे कुछ शक हुआ और वो खुद चौकी प्रभारी के कमरे के अंदर चला गया। शिकायतर्ता के अनुसार उसने अंदर देखा तो चौकी प्रभारी नहीं थे। इस बीच उसे पता चला कि वह छत पर गए थे। जब वह चौकी प्रभारी को ढूंढते हुए छत पर गए तो पाया कि रेहम दीन अपने एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी रहा है। उसने उससे एफआईआर की कॉपी मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। इस पर उसने ड्यूटी के दौरान शराब पीने की वजह पूछी तो चौकी इंचार्ज ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब बहसबाजी बढ़ गई तो वहां पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने सबको छत पर शराब की बोतल और रखा हुआ मांस दिखाया। इस पर चौकी इंचार्ज ने तुरंत शराब की बोतल और मांस खेत में फेंक दिया। इसके बाद सुरेश पाल के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद को बढ़ता देख उसका साथी मोटरसाइकिल पर बैठकर चौकी से बाहर चला गया। सुरेश सैनी ने इसकी सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी। इस बीच किसी ने फोटो खींचने के साथ वीडियो बना ली और उसे शेयर कर दिया। अधिकारियों ने तुरंत हरकत में आते हुए रेहम दीन का मेडिकल चेकअप करवाया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात शराब पीने की सूचना मिलने पर फौरी तौर पर रेहम दीन को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें