सांबा। जिले के पुरमंडल ब्लॉक के गांव दियोन वार्ड-3 गुरगानी में रविवार को एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीडीसी सदस्य अवतार सिंह ने की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं व शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बाद में गांव में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। संवाद