फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतर पर टूटे तटबंध का उपायुक्त ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ़ क्षेत्र की भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसंतर दरिया पर बनाए गए तटबंध के गत दिनों कुछ भाग के टूटने से किसानों की खेतीयोग्य भूमि बरबाद हो गई। इसमें फसल भी लगी थी। कई गांवों के ग्रामीणों को भी खतरा बना हुआ था। किसानों ने प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया। तटबंध को कंक्रीट से बनाए जाने की मांग की गई। प्रशासन की ओर से कुछ फंड भी उपलब्ध कराए गए। जबकि स्थानीय ग्रामीण स्वयं ही तटबंध की मरम्मत में जुटे हुए हैं। किसानों के अनुसार कहीं ऐस न हो कि बारिश से बांध अधिक टूट जाए। भूमि के साथ कई गांव बाढ़ के पानी की चपेट में आ सकते हैं। इस पर किसानों ने स्वयं ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया। शनिवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, एसएसपी राजेश शर्मा, डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा ने कमोर, रंगूर क्षेत्र का दौरा कर जहां से तटबंध टूट रहा है, वहां का जायजा लिया। तटबंध की शीघ्र मरम्मत के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें