सांबा। डिवकॉम डॉ. राघव लंगर ने रविवार शाम को बाडी ब्राह्मणा स्थित ईएसआईसी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं को जांचा। अस्पताल में उन्होंने कोविड-19 मामलों से निपटने में अस्पताल प्रशासन की तैयारी की जानकारी ली। वहीं ऑक्सीजन सिलिंडर के बारे में भी र्निदेश जारी किए। इस मौके पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, तहसीलदार भी साथ थे। संवाद