फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी मनोज सिन्हा ने सांबा और कठुआ का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को सांबा और कठुआ जिले का दौरा किया। उन्होंने सांबा जिले के विजयपुर में निर्माणाधीन एम्स स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित समय तक पूरा करें। करीब 15 मिनट रुकनेके बाद वह कठुआ की ओर रवाना हो गए। कोरोना के चलते एम्स स्थल पर राजनीतिक लोगों के प्रतिनिधियों को भी नहीं मिले। इस अवसर पर जम्मू व जिला प्रशासन के अधिकारी भी उनके साथ रहे। एलजी ने हीरानगर सेक्टर में बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा किया। आईजी बीएसएफ ने आईबी पर तैयारियों से उन्हें परिचित कराया। बाद में एलजी सिन्हा ने गांव बोबिया में सीमावर्ती निवासियों की मांगों को सुना और उनके शीघ्र निपटान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें