बिश्नाह। म्यूनिसपल कमेटी की तरफ से कस्बे की स्वच्छता सफाई व्यवस्था हेतु ज्यूरी कमेटी का गठन किया गया है। शनिवार को इस चार सदस्यीय कमेटी ने कमेटी में तैनात एक्जीक्यूटिव ऑफिसर रगीता शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजन शर्मा, उप चेयरमैन रमेश चंद्र, आईईसी फील्ड सुपरवाइजर टीम के सदस्य आईईसी ज्यूरी सदस्य अजय शर्मा, सरदार रमनदीप सिंह, मोहिंदर पाल मेहरा, सुनीर सिंह लंगेह पे वार्ड-4 में जाकर सफाई व्यवस्था की जांच की। जांच कमेटी के सदस्यों ने सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और सफाई में जो कमी दिखी उसका संज्ञान लिया। क्योंकि वार्ड के कुछ लोगों द्वारा घरों से पानी के बाहर खुले में बहाने के कारण फैल रही गंदगी को लेकर उन घरों को नोटिस देने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संवाद