परगवाल में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करते हुए
परगवाल। सीमा क्षेत्र में मंगलवार को क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) मदन लाल शर्मा ने क्षेत्र के करीब दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों को निर्देश दिए। जेडईओ ने बताया कि कोरोना के बाद सभी स्कूलों में सुचारु रूप से पढ़ाई शुरू हो चुकी है। यह समय चुनौतियों से भरा है। इसमें शिक्षकों विद्यार्थियों और अभिभावकों को मेहनत करनी होगी। ताकि विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर आए। उन्होंने शिक्षकों से कोरोना के चलते सरकार की तरफ से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा।