विजयपुर। प्रशासन ने दुकानदारों को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक छूट दी है। उसके बावजूद भी कुछ दुकानदार पांच बजे के बाद तक दुकानें खुली रखते हैं। इस संबंध में उपायुक्त रोहित खजूरिया ने टीम के साथ सोमवार को बाजार का दौरा किया और कुछ होलसेल दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया और कहा कि अगर दोबारा शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जैसे ही उपायुक्त बाजार पहुंचे और इसकी दुकानदारों को जानकारी मिली तो वे शटर बंद करने लगे। उनमें अफरा-तफरी मच गई। संवाद