फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने मथवार ब्लाक का दौरा कर नुकसान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शनिवार के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के मथवार ब्लाक का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

ब्लाक के दूरदराज के गांवों कोटली, सरोत, गलाली, दानू, तुंग, केरी, राबता, बगानी, गोरदा, पाथ में सांसद ने लोगों से बातचीत कर नुकसान बारे जानकारी हासिल की। वहीं, लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। दूरदराज के गांवों में सड़क, पेयजल, बिजली व अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी वेद प्रकाश, मंडल अध्यक्ष काली दास, वरिष्ठ नेता शाम लाल शामू, संतोष कुमार, पंच राज केसर, बिशंभर कुमार, देस राज, पूर्ण सिंह, मंगत राम, विजय, जगजीवन, केवल, राकेश, जोगेंद्र, देव राज और राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें