जम्मू। डीसी अंशुल गर्ग ने मंगलवार को मढ़, परगवाल और कानाचक का दौरा कर कोरोना से बचाव के लिए किए गए उपायों का निरीक्षण किया।
डीसी ने मढ़ के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और कानाचक के प्राइमरी चिकित्सा केंद्र का दौरा किया। वहां पर मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को देखा। उन्होंने सरपंचों और पंचों के साथ बैठक कर उन्हें 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सौ फीसदी लोग वैक्सीन लगवाए, ताकि जम्मू कोरोना मुक्त हो सके। वहीं, परगवाल में डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कोरोना परिदृश्य पर चर्चा करने के लिए विकास कार्यों के विषय पर भी स्थानीय जरूरतों को जाना। गर्ग ने कहा कि प्रशासन कोरोना काल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहा है।