फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक ने आरएसपुरा, सुचेतगढ़, अरनिया और बिश्नाह का दौरा किया

विज्ञापन
अरनिया में  शराब की दुकान में स्टॉक की जांच करती व्यव पर्यवेक्षक
विज्ञापन
अरनिया में शराब की दुकान के स्टॉक की जांच की,गड़बड़ मिलने पर उचित कार्रवाई करने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय पर्यवेक्षक समता मुल्लामुदी ने वीरवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आरएसपुरा, सुचेतगढ़, अरनिया और बिश्नाह का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी जांच की। पर्यवेक्षक ने आरएस पुरा सुचेतगढ़ तहसील के मॉडल पंचायत ज्योरा में एक मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। अरनिया में एक शराब की दुकान पर निरीक्षण के दौरान शराब के स्टॉक की जांच की। गड़बड़ मिलने के बाद संबंधित मजिस्ट्रेट, एसएचओ अरनिया और एफएसटी को आबकारी विभाग के परामर्श से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिया। अरनिया में एसएसटी और सीमा पुलिस चौकी के कामकाज को देखा। इसके बाद प्राधिकारी को निर्देश दिया जिसके बाद एसएसटी नाका को चांगिया में स्थानांतरित कर दिया गया। पर्यवेक्षक ने स्थैतिक निगरानी टीमों (एसएसटी) और फ्लाइंग स्क्वाड टीमों (एफएसटी) को उचित सतर्कता और चुनाव मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पर्यवेक्षक ने 13 लाख रुपये नकद जब्त करने के लिए एफएसटी मजिस्ट्रेट अतिक्षा सेठी की सराहना की। बिश्नाह में पर्यवेक्षक ने एसएसटी के साथ बातचीत की और उनके कामकाज का मूल्यांकन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें