परगवाल में क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करते हुए
परगवाल। ज्यौड़ियां जोन के अंतर्गत आने वाले सीमा क्षेत्र परगवाल में बुधवार को क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) मदन लाल शर्मा ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों को उचित निर्देश जारी किए। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के साथ-साथ स्कूल की साफ सफाई का भी विशेष ध्यान देने की बात कही। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि करोना के चलते ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि यह समय चुनौतियों से भरा है, जिसमें शिक्षकों विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी मिलकर मेहनत करनी होगी ताकि विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर आए उन्होंने शिक्षकों से कोरोना महामारी के चलते सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा। संवाद