ज्यौड़ियां। डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने मंगलवार को बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ चिनाब दरिया के किनारे बसे गांवों का दौरा किया। उन्होंने चिनाब के बढ़ते जलस्तर से हो रही भूमि कटाव का जायजा लिया। लोगों की समस्याओं को सुना और देखा जिसके हल के लिए संबंधित विभाग को कहा। डीडीसी का यह दौरा देवीपुर पंचायत से शुरू हुआ, जिनमें चंझवां, चक वेयासा , भौर जागीर। पंचायत चक्क किरपालपुर में गांव दलपत और पंचायत बंदवाल में गांव चक सिकंदर आदि शामिल रहे। इस दौरान उनके साथ मंगा राम, सरपंच गणेश दास, संजय कुमार शर्मा, तारा चंद, एईई देव राज आदि शामिल रहे। संवाद