फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : डीआईजी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था, बॉर्डर पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-चीची माता मंदिर और दियानी नृसिंह धाम आधार शिविरों को भी जांचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीमावर्ती इलाकों को खंगाला जा रहा है। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने बुधवार को सीमावर्ती पुलिस चौकियों का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों को जांचा और कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए। डीआईजी ने चीची माता मंदिर और दियानी नृसिंह धाम में बनाए गए आधार शिविरों का दौरा किया। यहां अमरनाथ यात्रियों के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया। लंगर स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। इस दौरान एसएसपी वरिंद्र मन्हास के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारी उनके साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें