संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ में मंगलवार को दो डॉक्टर और एक कृषि क्षेत्र सहायक गैरहाजिरी मिला, जिस पर एसडीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही एसडीएम कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने मंगलवार को बाद दोपहर तीन बजे उपजिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक दौरा कर कामकाज का जायजा लिया। पीएचसी खड़ाह बल्ली में दो डाॅक्टर गैरहाजिर मिले, जिनमें डाॅक्टर नताशा और डाक्टर दर्शन कौर शमिल हैं। कृषि विभाग कार्यालय खौड़ में एक कृषि क्षेत्र सहायक आलियांज मोहम्मद गैरहाजिर मिला है। एसडीएम गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एसडीएम कार्यालय खौड़ में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। उधर, तहसील कार्यालय, भेड़पालन विभाग, नपा कार्यालय खौड़, टीएसओ कार्यालय खौड़ और सहकारी समिति के कार्यालय में भी सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित पाए गए।