विजयपुर। डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा ने गांव राडिया में ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। इसका पानी दो पंचायतों राडिया और गरवाल को मिलेगा। डीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि इस योजना का मकसद क्षेत्र के सभी घरों में पानी पहुंचाना है। सरकार ने जल जीवन मिशन या हर घर जल योजना का एलान 2020-21 के बजट में किया था। यह लक्ष्य पूरा करने के लिए 2024 तक का समय तय किया गया है। इस दौरान पंचायत गरवाल के सरपंच मोहनलाल शर्मा ने बताया कि लोगों की पुरानी मांग को देखते हुए इस योजना को हमने बैक टू विलेज में रखा था। लोगों की मांग को पूरा किया है। क्षेत्र के लोगों को पानी की काफी परेशानी थी। इस मौके पर उनके साथ डीडीसी सदस्य दर्शन सिंह, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद