विकास कार्य का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री।
आरएस पुरा। वार्ड-4 एवं 5 के बीच सामुदायिक भवन का निर्माण बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल ने शुरू कराया। इस पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की तरफ हर संभव ध्यान दे रही है। नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी ने कहा कि भवन के निर्माण के मेगा प्रोजेक्ट के तहत राशि मंजूर की गई है। लोगों की मांग थी कि यहां सामुदायिक हाल बनाया जाए। इस मौके उपाध्यक्ष किशोर शर्मा, पार्षद अंजू बाला, देवरानी, गारू राम, राज कुमार, देवेंद्र शर्मा, सरदार हजूरी सिंह, रतन लाल, विक्रम संधू, शशि उत्तम, कुलदीप सिंह रैना उपस्थित रहे। संवाद