फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्ट्राय में बवा %सखी% दुकान का उद्घाटन किया

विज्ञापन
ऑक्ट्राय पोस्ट पर सखी शॉप का उद्घाटन करतीं अतिथि।
विज्ञापन
आरएस पुरा। बीएसएफ पत्नी कल्याण संघ (बीडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष सुनीता बूरा ने शनिवार को एफटीआर मुख्यालय जम्मू ने सतवंत कौर सेखो पत्नी सुरजीत सिंह और कविता की उपस्थिति में ऑक्ट्राय पोस्ट सुचेतगढ़ सीमा पर सखी शॉप का उद्घाटन किया। संघ की सदस्यों के साथ 36 वाहिनी के कमांडेट सूर्यवंशी की मौजूदगी में उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बड़ी संख्या में बीएसएफ जवानों के परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं। दुकान में कपड़े, जूते और बैग आदि सहित महिलाओं के सामान शामिल हैं। दुकान खोलने का उद्देश्य बीएसएफ परिवारों के कल्याण में योगदान करने वाली वस्तुओं के निर्माण में बीएसएफ परिवारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। सतवंत कौर सेखो ने कहा कि पंकज कुमार सिंह डीजी बीएसएफ का प्रयास था कि पर्यटकों की सुविधा के लिए ऐसी दुकान हो। संघ की अध्यक्ष सुनीता बूरा ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा बीएसएफ परिवारों के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। यह सखी स्टोर हमारी बीडब्ल्यूडब्ल्यूए महिलाओं द्वारा किए गए हस्तशिल्प और हथकरघा कार्यों को बढ़ावा देने में मदद करेगा। इससे नागरिकों के साथ संबंध बनाने में मदद मिलेगी। क्योंकि वे उस दुकान से बीएसएफ की यादगार चीजें एकत्र कर सकते हैं, जो पहले उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें