मीरां साहिब। डीडीसी सदस्य विद्या मोटन ने शुक्रवार को पंचायत दरसोपुर में दो लाख रुपये से बनने वाली गली के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों की मांग थी, जिसका कार्य आरंभ कराया गया है। सरपंच सुरेंद्र कुमार, पंचों व स्थानीय लोगों की और से गांव के साथ सटे तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था बेहतर बनाए जाने का भी समाधान करवाने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी सेल आरएस पुरा के महासचिव विरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। संवाद