गाव देरिया में लेनड्रेन का उदघाटन करते चेयरमैन व खंड विकास अधिकारी सहित ग्रामीण
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायत बडियाल ब्राह्मण अपर पंचायत के गांव देरिया में गली पक्का कराने का काम शुरू कराया। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी उर्वी सिंह सहित पंचायत के कई लोग उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कहा कि गली को पक्का कराने के लिए उन्होंने अपने फंड से लगभग तीन लाख रुपये मंजूर किए। आने वाले दिनों में भी ब्लॉक की बेहतरी के लिए विकास कार्य जारी रखा जाएगा। संवाद