दबलैड पंचायत के सरपंच सरदार हजारा सिंह विकास कार्य आरम्भ करवाते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। दबलैड के सरपंच सरदार हजारा सिंह ने रविवार को गांव में गली को पक्का करने का काम शुरू कराया। इस पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे। सरपंच ने लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में भी पंचायत में निरंतर विकास कार्यों को जारी रखा जाएगा। उनकी हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर पंच सरदार अमरजीत सिंह, थोडू राम, राम लाल, जोगिंदर कौर सहित काफी संख्या में पंचायत के लोग उपस्थित थे। संवाद