गली में टाइलें लगवाने का काम शुरू कराया
आरएस पुरा। ब्लॉक मीरां साहिब की टांडा पंचायत के सरपंच मोहम्मद सदीक ने पंचायत में विकास कार्यों को जारी रखते हुए बुधवार को गली में टाइलें लगवाने का कार्य शुरू कराया। इस पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे। सरपंच ने कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम के तहत पंचायत के विकास के लिए फंड मंजूर हुआ है, जिसके चलते पंचायत में विकास कार्यों की शुरुआत कराई गई है। सरपंच ने बताया कि ये मार्ग गांव कीरपिंड को भी जोड़ता है। ऐसे में दो गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर नायब सरपंच जगदीश राज पप्पल, पंच पोली देवी शब्बीर, सुरजीत कुमार सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। संवाद