कस्वे की वार्डो में नगर पालिका द्वारा लेनड्रेन का निर्माण करवाने पर उदघाट्न पूर्व मंत्री व अन्य?
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। नगर पालिका के चेयरमैन सतपाल पप्पी की अध्यक्षता में शनिवार को वार्ड-10 से तथा 12 का दौरा कर नवनिर्मित लेनड्रेन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों को जारी रखा गया है। जो विकास हुए हैं उनका उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया है। चेयरमैन ने लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में भी विकास कार्यों की गति को जारी रखा जाएगा। इस मौके पर इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, उप चेयरमैन अंजू बाला, भाजपा जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी, कार्यकारी अधिकारी तथा अन्य पार्षद भी विशेष तौर पर उनके साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपचेयरमैन तथा पार्षद अशोक कुमार ने लोगों का स्वागत किया और वार्ड की समस्याओं को चेयरमैन तथा पूर्व मंत्री के समक्ष रखा। इस अवसर पर पार्षद किशोर शर्मा, अशोक कुमार सहित अंजू रानी, गारा राम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।