फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने ब्वायज व गर्ल्स हाई स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कराया

विज्ञापन
सेना की 26 राजपुत रजिमेंट द्वारा सरकारी हाई स्कूल सिंवल के प्रवधन को सौपा शौचालय - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। सेना की 26 राजपूत रेजिमेंट की ओर से मीरां साहिब ब्रिगेड के सहयोग से सिंबल कैंप के वार्ड-1 के सरकारी ब्वॉयज हाई स्कूल व वार्ड-दो के सरकारी गल्स माडल हाई स्कूल में बनवाए शौचालय स्कूल प्रबंधन को सौंपे। सेना की 26 राजपूज रेजिमेंट की ओर से ब्वॉयज व गर्ल्स हाई स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कराए जाने पर सरपंच राजा सिंह ने सेना की ओर से बीएडीपी योजना के अंतर्गत कराए कार्य पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कराए जाने का कार्य शिक्षा विभाग को कराना चाहिए लेकिन देश की सेना हर पल देश के लोगों की बेहतरी के लिए किए कार्य कर रही है। सरपंच राजा सिंह ने मीरां साहिब बिग्रेडियर व 26 राजपूत रेजिमेंट कमांडेंट सहित सेना के अन्य अधिकारियों को पंचायत व क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से धन्यवाद किया। इस दौरान सेना के अधिकारियों सहित स्कूल के शिक्षक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें