मीरां साहिब में बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने सड़क का कार्य आरंभ करवाया
मीरां साहिब। दरसोपुर पंचायत में सड़क मार्ग को पक्का कराए जाने का काम मीरां साहब ब्लॉक बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने बुधवार को शुरू कराया। उन्होंने कहा कि बैक टू विलेज पार्ट-दो के दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करने पर आश्वासन दिया गया कि सड़कों की हालत में सुधार किया जाएगा। उसी के अंतर्गत सड़कों को पक्का कराए जाने का काम शुरू किया गया है। इस मौके पर भाजपा नेता ब्रजेश्वर सिंह राणा, कर्मजीत सिंह, विजय शर्मा, शिव कुमार बाली, मीता शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सरपंच सीमा देवी, गुरमीत कौर, राजपाल, हरबंस लाल, रमेश कुमार, परमजीत कौर, पार्षद लकी छाबड़ा, दयाराम, ओमप्रकाश चाचू आदि मौजूद थे। संवाद