फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर हिंसा का युग खत्म, अब हड़ताल नहीं होती: एलजी

Sat, 05 Aug 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा-हिंसा का समर्थन करने वाले खुद जिम्मेदार होंगे
विज्ञापन

-हंडवाड़ा में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर में सड़को पर हिंसा का युग समाप्त हो गया है। सड़कें अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके कारण लोग देर शाम तक घर लौट सकते हैं। पहले हड़तालों और सड़कों पर हिंसा के कारण लोगों की जान हमेशा जोखिम में रहती थी। वह शुक्रवार को हंदवाड़ा में एक बहुउद्देश्यीय इंडोर स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
एलजी ने कहा कि हिंसा का समर्थन करने वालों को उनके कामों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। सरकार किसी भी स्तर पर निर्दोष नागरिकों को कोई नुकसान बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कश्मीर के लोगों से शांतिपूर्ण तरीकों से अपने मतभेदों को सुलझाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने घाटी में जारी खेल जारी गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रसन्नता जताई, खुलासा किया कि कश्मीर अब देश में सबसे ज्यादा खेल बजट उपलब्ध कराने वाल प्रदेश है। यह अपने नागरिकों के लिए एक स्वस्थ और अधिक सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन


युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा


सिन्हा ने बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम के विभिन्न खेल आयोजनों का केंद्र बनने की उम्मीद जताई है। कहा, इससे युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। यह प्रगति और शांति के प्रतीक के रूप में भी खड़ा है, जो घाटी में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें