अखनूर। गांव लहड़ में भूमि विवाद के चलते दो गुटों में हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया। दूसरे का उप जिला अस्पताल अखनूर में इलाज चल रहा है। घायलों में सुनील कुमार निवासी नौशेरा, सुरजीत कुमार निवासी भंगियाडी शामिल हैं। दोनों एक ही गुट के हैं। सुनील को आगे जीएमसी रेफर किया गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमले के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।