फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इनफ्लुएंसर की हालत में सुधार, बदनामी के डर से खाया था जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बदनामी के डर से जहर खाने वाली
विज्ञापन

महिला इनफ्लुएंसर की हालत में अब सुधार है। शुक्रवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती महिला को होश आया। उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों से बातचीत की। रोनिशा सती ने सोशल मीडिया पर लाइव दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर उसका मजाक बना दिया गया। भाई, भाभी और बच्चों को बदनाम किया गया। पुलिस से सहायता मांगने पर भी सुनवाई नहीं हुई। वीरवार को पीड़िता की मां ने भी पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। बताया था कि कई बार मदद की गुहार लगाई मगर पुलिस ने एक न सुनी। बदनामी के कारण उसकी बेटी ने जहर खा लिया। वहीं छन्नी हिम्मत पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। महिला ने प्रशांत और परिक्षित पर फर्जी पेज बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं।

शिकायत पर जांच चल रही है। आरोपी पक्का डंगा के रहने वाले हैं। शादी के बीच रिश्ते खराब होने से दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया था।
- मुश्ताक, एसएचओ छन्नी हिम्मत थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें