फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नियंत्रण रेखा पर घुसपैठियों को देख सेना ने की फायरिंग, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर मंगलवार शाम को संदिग्ध हरकत देखने के बाद भारतीय सेना ने फायरिंग की। पाकिस्तान की ओर से भी फायरिंग किए जाने की सूचना है। सेना की सख्त कार्रवाई के बाद वहां एलओसी पर शांति छा गई। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सेना ने करमाड़ा क्षेत्र में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। अचानक हुई फायरिंग से नियंत्रण रेखा से सटे आसपास के गांवों के लोग भयभीत हो गए।
विज्ञापन

देर शाम हुई गोलीबारी को लेकर सुरक्षाबलों ने किसी भी प्रकार के संघर्ष विराम के उल्लंघन से इन्कार किया है। सूत्रों के अनुसार रात करीब 6:10 बजे करमाड़ा के उस पार से कुछ हरकत देखकर गोलीबारी की गई है। पिछले कुछ समय से पुंछ और राजाेरी जिले घुसपैठ का केंद्र बने हुए हैं। इन इलाकों में छिपे आतंकी सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें