संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) ने शुक्रवार को उन शहरों के नाम की घोषणा की जहां ट्रायल होंगे। इसके लिए 17 शहरों को चुना गया है, जिनमें श्रीनगर, अहमदाबाद, रायगढ़, पालघर, दिल्ली, रायपुर, रत्नागिरी, कोलकाता, मुंबई, भोपाल, इंदौर, जयपुर, पुणे, नासिक, बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं। सिटी ट्रायल 15 से 27 जनवरी तक होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की तिथि को बढ़ाकर 14 जनवरी कर दिया गया है। पहले यह 20 दिसंबर तक थी। आईएसपीएल टी-10 लीग में श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), हैदराबाद, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई और कोलकाता की छह टीमें हिस्सा लेंगी। लीग दो से नौ मार्च तक चलेगी। मुंबई में 19 मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता को एक करोड़ और उपविजेता को 50 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। श्रीनगर टीम को अक्षय कुमार, मुंबई अमिताभ बच्चन, हैदराबाद राम चरण, बंगलूरू ऋतिक रोशन और चेन्नई को सूर्या ने खरीदा है।