बेकरी में काम करती स्थानीय महिलाएं
- फोटो : ANI
जम्मू और कश्मीर में भारतीय सेना ने महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक खास पहल की है। सेना ने घाटी में एक गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर स्थानीय महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु एक बेकरी स्थापित की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बेकरी पुंछ जिले के मंगनेर गांव में स्थापित की गई है।