फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan Tension: सीमा पर फिलहाल कोई ड्रोन नहीं, अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में; सशस्त्र बल सतर्क

Mon, 12 May 2025 11:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सांबा और कठुआ जिले के सीमांत क्षेत्रों में ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन फिलहाल कोई ड्रोन देखे जाने की सूचना नहीं है। स्थिति शांत और पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
सांबा में दिखे ड्रोन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा और कठुआ जिले के सीमांत क्षेत्रों में फिलहाल कोई ड्रोन देखे जाने की सूचना नहीं है। स्थिति शांत और पूरी तरह नियंत्रण में है। इससे पहले यह खबर आई थी कि इन इलाकों में ड्रोन देखे गए थे और  कुछ जगहों पर लोगों ने एहतियातन स्वैच्छिक ब्लैकआउट किया। वहीं, जम्मू शहर में पुलिस ने लाइटें बंद करवा दीं।

विज्ञापन


सांबा और कठुआ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में रात 9:15 बजे एक के बाद एक ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई। इससे लोगों में एक बार फिर दहशत हो गई। हालांकि, एयर डिफेंस सिस्टम के एक्टिव होने के बाद ड्रोन गतिविधियां नहीं देखी गईं। सांबा के मावा पंचायत के कैंक गांव के निकट ड्रोन से बम जैसी चीज गिरने से सनी सिंह की पत्नी सोनिया चाडक दहशत से बेहोश हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उन्हे छुट्टी दे दी गई। बैंगलड में भी एक महिला दहशत से बेहोश हो गई। उनका उपचार चल रहा है।

खबर है कि कठुआ जिले के सैन्य व सीमावर्ती इलाकों में भी ड्रोन देखे गए। जम्मू संभाग के राजोरी, कठुआ, सांबा, जम्मू सहित अन्य जिलों में लोगों ने एहतियातन ब्लैकआउट किया। रक्षा सूत्रों के अनुसार सांबा में कुछ संदिग्ध ड्रोन देखे गए। उन्हें नष्ट कर दिया गया। चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


रामगढ़ में दुश्मन का ड्रोन खदेड़ा
रामगढ़ में भी ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि ड्रोन पर फायरिंग करने के बाद वह पाकिस्तान की तरफ लौट गया। इससे इसके स्पाई ड्रोन होने का शक है। फिलहाल स्थिति शांत और पूरी तरह से नियंत्रण में है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का देश को संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज देश को पहली बार संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद-पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है। एक नया पैमाना। न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।


हमारी कार्रवाई सिर्फ स्थगित हुई है
दहशतगर्दों को कड़ी चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं फिर दोहरा रहा हूं कि हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है। पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा था और बुरी तरह पिटने के बाद इसी मजबूरी में 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ से संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे। आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था। पाकिस्तान के सीने में बसाए गए आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का सेना को सैल्यूट: 'सेना ने पाक को धूल चटाई, मेड इन इंडिया हथियारों ने खुद को साबित किया'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें