जम्मू। दिल्ली में बम धमाके के बाद शहर में हर जगह पुलिस सतर्कता बरत रही है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बाजारों में अतिरिक्त सतर्कता है। रात नौ बजे के बाद अमर उजाला टीम ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी के जवान सतर्क नजर आए। स्टेशन पर आ रहे दोपहिया और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली। साथ ही यात्रियों से सघन पूछताछ की। दिन में सुरक्षा एजेंसियों और आला रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। ब्यूरो