रघुनाथ बाजार स्थित दुकान में रखी सिल्वर कोटेड भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियां। अमर उजाला
जम्मू। दिवाली नजदीक आते ही भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की मिट्टी की मूर्तियों के साथ ही बाजार में सिल्वर कोटेड व पीतल की मूर्तियों की मांग बढ़ी है। शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानदारों की ओर से पूजन सामग्री व मूर्तियां मंगवाई गई हैं। ग्राहकों की मांग पर इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। रघुनाथ बाजार में भगवान की सिल्वर कोटेड मूर्तियों के साथ ही पीतल की मूर्तियों की मांग हो रही है।। एक दुकानदार ने बताया कि अब लोग घर पर पूजा में मिट्टी की जगह सिल्वर कोटेड गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में पीतल के गणेश भगवान की मूर्ति की कीमत 1390 रुपये व लक्ष्मी जी की मूर्ति छोटी 750 रुपये में उपलब्ध है। वहीं सिल्वर कोटेड भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की मूर्ति की कीमत 790 रुपये में उपलब्ध है। मिट्टी की भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति बाजार में 50 से 150 रुपये तक में उपलब्ध है। ब्यूरो