फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 को थी बेटी की शादी, पेड़ से लटका मिला पिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ । गांव पलोटा के साथ लगती डिच लाइन के पास विद्युत विभाग के लाइनमैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ के साथ फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान यशपाल (53) निवासी पलोटा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार यशपाल पिछले कुछ माह से परेशान था। 25 अक्तूबर को उसकी बेटी की शादी थी। शुक्रवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर निकला था। दोपहर को कुछ लोगों ने यशपाल को डिच लाइन के पास पेड़ के साथ फंदे से लटका हुआ पाया। इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस और उसके परिजनों को दी। पुलिस ने शव को सीएचसी रामगढ़ में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिवारवालों के अनुसार 25 अक्तूूबर को यशपाल की बेटी की शादी रखी थी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजन बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे, जिस घर से बेटी कि डोली उठनी थी उस घर से पिता की अर्थी उठने से गांव शोक में डूबा हुआ है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें