जम्मू। पलौड़ा में दीवार गिरने से घायल हुए दोनों श्रमिकों की हालत स्थिर बनी हुई है। जीएमसी में उनका इलाज चल रहा है। हादसे में मरने वाले श्रमिक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जीएमसी में उपचार के दौरान रमेश बाबू ने दम तोड़ दिया था, जबकि लखन और राम शाह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार पलौड़ा में घटनास्थल वाली जगह पर जेसीबी के माध्यम से खुदाई चल रही थी और दीवार किनारे मिट्टी फेंकी जा रही थी। दीवार पुरानी थी, जिस कारण मिट्टी के भार के कारण ढह गई। दीवार के किनारे तीनों मजदूर आराम कर रहे थे, जिस कारण भागने का मौका नहीं मिला। बीते कुछ माह से यहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है।