मीरां साहिब। आर्य समाज मंदिर आर्य नगर टिंडे कलां में नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन वीरवार को तेज राम गुप्ता ने मंदिर कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान हंसराज ने बताया कि भवन के निर्माण कार्य में तेज राम गुप्ता ने हर संभव योगदान दिया। उन्होंने बताया है कि आर्य समाज मंदिर टीले कला में 25 मार्च से लेकर 28 मार्च तक हवन यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश के कई विद्वान इस हवन यज्ञ में भाग लेंगे। मंदिर कमेटी ने इस दौरान समाज सेवक तेज राम गुप्ता को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के उपप्रधान श्याम पंडित, करम चंद आर्य, धर्मवीर आर्य, अंजू बाला, तारो देवी, बिरेंद्र मित्र, सुरेंद्र कुमार आर्या अजय कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।