विजयपुर। पंचायत हलका घो ब्राह्मणा के सरपंच रामपाल शर्मा ने वीरवार को लगभग एक दशक पुराने पीपल की सुरक्षा दीवार (डंगा) का शिलान्यास किया। समारोह के दौरान पीआरआई सदस्य पुरुषोत्तम सिंह, शमशेर सिंह, सतपाल शर्मा, रजनी देवी, सोहन लाल, जोगिंदर नाथ, राकेश शर्मा, शशि भूषण, नरेश सिंह, शाम सिंह, अश्विनी शर्मा, जोग पाल शर्मा, नानक सिंह, डॉ. राज चौधरी, बलवान सिंह, ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी जेई मुजफ्फर मुगल और पंचायत सचिव रोमेश चंदर उपस्थित थे। सरपंच ने कहा कि पंचायत के सभी पीपलों और बरगदों के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पंचायत को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए स्थानीय लोगों से पेड़ लगाने का भी आग्रह किया। संवाद