फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crackdown : जैश के खिलाफ एक्शन में NIA, जम्मू-कश्मीर समेत पांच राज्यों में 26 ठिकानों पर छापा, आतंकी गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/नई दिल्ली

सार

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर,असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व दिल्ली राज्यों में 26 स्थानों पर तलाशी लेने के साथ एक कथित आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई देश भर में हिंसक आतंकी हमले करने के लिए युवाओं को बरगलाने से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
NIA - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। जम्मू-कश्मीर,असम, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व दिल्ली राज्यों में 26 स्थानों पर तलाशी लेने के साथ एक कथित आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई देश भर में हिंसक आतंकी हमले करने के लिए युवाओं को बरगलाने से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन


एनआईए ने उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की संगरी कॉलोनी में इकबाल भट के घर पर छापा मारा। इसके अलावा रामबन व दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में भी संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली गई। एनआईए की ओर से जारी बयान के अनुसार, छापे की कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

इसमें शेख सुल्तान सलाहउद्दीन अयूबी उर्फ अयूबी को गिरफ्तार किया गया है। इस साजिश में अयूबी के शामिल होने की बात सामने आई है। एजेंसी के अनुसुरा, अयूबी को नई दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


एनआईए ने कहा, इसके अलावा, कई अन्य संदिग्धों" को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ये सभी संदिग्ध पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुैं । ये सभी आतंकवाद को बढ़ावा देने और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के साथ जमात संगठन में भर्ती करने में सक्रिय थे।

यहां की गई कार्रवाई
एनआईए ने गोलपारा (असम), औरंगाबाद, महाराष्ट्र में जालना और मालेगांव, उत्तर प्रदेश में मेरठ और सहारनपुर, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में बारामुल्ला, पुलवामा और रामबन स्थित ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


ये हुआ बरामद
एनआईए की टीमों ने देशव्यापी कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्चे और पत्रिकाएँ जब्त कीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें