द स्कूल आफ बायोटेक्नोलाजी, विश्वविद्यालय जम्मू की ओर से दस दिवसीय शार्ट टर्म ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया गया है।
बायोटेक्नोलाजी विभाग, केंद्र सरकार के प्रायोजन में आयोजित किए गए इस कोर्स का उद्देश्य कालेज/विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के कौशल क्षमता को बढ़ाना है।
इसमें प्रशिक्षण पाकर शिक्षक विद्यार्थियों तक बेहतर ज्ञान पहुंचाने के साथ शोध के क्षेत्र में आधुनिक विज्ञान का उपयोग करेंगे।
इससे पूर्व कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने कोर्स का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे कोर्स से अकादमिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
शोध और ढांचागत सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर नियमित काम होना चाहिए। इस मौके पर प्रो. मनोज धर, डा. बीके बजाज, प्रो. रजनी डिंगरा आदि मौजूद रहे।