सांबा। जिला पुलिस ने थाना घगवाल, विजयपुर और सांबा के अधिकार क्षेत्र में जेसीबी और तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था। थाना प्रभारी घगवाल के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करते हुए बिना नंबर की जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। थाना प्रभारी विजयपुर के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध खनन/परिवहन के लिए जेके21जे-9948 नंबर की एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। वहीं, प्रभारी पुलिस चौकी गोरान के नेतृत्व में टीम ने अपने क्षेत्रों में बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया गया।