सांबा। जिला पुलिस ने अवैध खनन में तीन वाहनों को जब्त किया है। इनका उपयोग निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन और खनन के लिए किया जा रहा था।
जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सांबा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया। वहीं, प्रभारी पुलिस चौकी रख अंब टाली के नेतृत्व में एक ट्रैक्टर ट्रॉली (जेके21एच 9552) को जब्त किया है। इसी प्रकार प्रभारी पुलिस चौकी मानसर के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक डंपर (जेके14एफ 8303) को जब्त किया है। वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया है।